बुजुर्ग महिला से कर्णफूल लूटने वाला आरोपी बिशन पहाड़ी 16 घंटे में गिरफ्तार
धौलादेवी क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को घायल कर उसके कर्णफूल लूटने वाला आरोपी पुलिस की सतर्कता और तत्परता से महज 16 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान बिशन सिंह उर्फ बिशन पहाड़ी के रूप में हुई है, जो सोशल मीडिया पर भी सक्रिय था। घटना 9 अप्रैल की शाम करीब छह बजे की है, जब 65 वर्षीय मधुली देवी, निवासी ग्राम अंडोली, अपने भाई से मिलने के बाद पैदल घर लौट रही थीं। रास्ते में चौना के पास जंगल में एक युवक ने उन्हें धक्का देकर नीचे खींच लिया और जबरन दोनों कानों से कर्णफूल खींच कर फरार हो गया, जिससे महिला के कान बुरी तरह जख्मी हो गए।
सूचना पर दन्या पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और थाना प्रभारी भगवान गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़िता से जानकारी ली। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू हुई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्ध की पहचान बिशन सिंह निवासी ग्राम गल्ली, पोस्ट कफलनी, दन्या के रूप में की। उसके ससुराल चौना में दबिश दी गई, लेकिन वह फरार हो गया था। गुरुवार सुबह फल्याट गांव से लगभग एक किलोमीटर पहले दन्या की ओर आते वक्त पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकारते हुए बताया कि वह दिल्ली में बेकरी में काम करता है और कुछ दिन पहले पत्नी को छोड़ने ससुराल आया था। उसने बताया कि कर्णफूल ससुराल में छुपाए गए थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है।
इस कार्यवाही में एसआई भगवान गिरी गोस्वामी, एएसआई पुष्कर सिंह खाती, बीना कौर, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार कोहली, कांस्टेबल आनंद सिंह रावत, होमगार्ड गजेन्द्र सिंह और राजेन्द्र शामिल रहे। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने टीम की तत्परता की सराहना करते हुए उन्हें 5 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न