अल्मोड़ा जिले में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, प्रशासन सतर्क
भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 10 अप्रैल से 12 अप्रैल 2025 के बीच जिले में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की तीव्र संभावना जताई गई है। संभावित मौसम की इस विषम परिस्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने जनपद की सभी इकाइयों को अलर्ट मोड पर रहने और आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में सभी संबंधित कार्मिकों को सतर्क रखा जाए। खोज एवं बचाव कार्यों में तैनात कर्मियों को तत्काल तैनाती के लिए तैयार रहने को कहा गया है। बारिश या आंधी के कारण गिरने वाले पेड़ों से बंद हुए मार्गों को शीघ्र खोले जाने के लिए भी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
साथ ही किसी भी प्रकार की जनहानि या क्षति की सूचना तुरंत जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 05962-237874, 237875 और मोबाइल नंबर 7900433294 पर देने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी अधिकारी का मोबाइल बंद नहीं होना चाहिए और बिना अनुमति के कोई भी अधिकारी कार्यक्षेत्र न छोड़े। प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि मौसम जनित आपदाओं से निपटने में किसी भी प्रकार की कोताही न हो।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न