भाजपा प्रत्याशी कैलाश शर्मा ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क-

खबर शेयर करें 👉

शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा 10 फरवरी । भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कैलाश शर्मा ने गुरूवार को विधानसभा क्षेत्र के त्यूनरा, बाँसभिड़ा, गोपालधारा, मकेड़ी, चीनाखान, गोलना करड़िया, फलसीमा सहित सरकारी व अर्द्ध सरकारी कार्यालयों का भ्रमण कर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अंतिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जिनका सीधा लाभ जनता को मिल रहा हैं। उन्होंने बताया कि अटल आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है, अन्न कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन का लाभ जनता को पहुंच रहा है उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उज्ज्वला गैस योजना के तहत गरीब महिलाओं को लकड़ी और धुँए के झंझट से मुक्ति दिलाई गई। किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का काम भाजपा सरकार ने किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-जिला बदर होकर भी नहीं माना -20 नशीले इंजेक्शनों के साथ वसीम गिरफ्तार

डीबीटी के माध्यम से सरकारी योजनाओं का पैसा लाभार्थियों के खातों में सीधे पहुंच रहा है। भ्रमण एवं जनसंपर्क कार्यक्रम में रघुनाथ सिंह चौहान, दर्शन रावत, कैलाश गुरूरानी, मनोज बिष्ट, अजय वर्मा, देवेन्द्र सत्यपाल, श्याम पांडे, गिरीश खोलिया, एस कुमार, चंदन मेर, दीप जोशी, चम्पा पांडे, भावना, सरिता, प्रेमा, नेहा, रूप सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119