भाजपा को झटका, यशपाल व उनके बेटे संजीव कांग्रेस में शामिल-
प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को एक करारा झटका मिल चुका है, बता दें कि उत्तराखंड के परिवहन मंत्री यशपाल आर्य और उनके विधायक बेटे संजीव आर्य आज दिल्ली में फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की उपस्थिति में यशपाल आर्य अपने पुत्र संजीव आर्य के साथ दोबारा कांग्रेस में शामिल हो गए।
यशपाल आर्य बाजपुर और उनके बेटे संजीव आर्य नैनीताल सीट से विधायक हैं। यशपाल आर्य वर्तमान में उत्तराखंड सरकार में परिवहन मंत्री हैं। उनके पास समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, निर्वाचन और आबकारी विभाग भी हैं विदित हो कि यशपाल और संजीव आर्य ने 2017 में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा था। भाजपा ने तब दोनों को प्रत्याशी भी बनाया था। दोनों ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद भाजपा सरकार ने यशपाल आर्य को कैबिनेट मंत्री बनाया। यशपाल पूर्व में उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे हैं। यशपाल आर्य पहली बार 1989 में खटीमा सितारगंज सीट से विधायक बने थे। वह पहले भी काफी समय तक कांग्रेस पार्टी में भी रहे हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले नैनीताल पुलिस हाई अलर्ट पर -बनभूलपुरा में भारी सुरक्षा बल तैनात
गुवाहाटी में दिल दहला देने वाला हत्याकांड -पत्नी की हत्या कर सिर फ्रिज में छिपाया
जनगणना की तारीख बदली -2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज, पांच राज्यों में फरवरी-मार्च में पड़ सकते हैं वोट