उत्तराखंड -जिला अस्पताल के बाहर गिरे, नाक-मुंह से बहा खून… इलाज शुरू होते ही थम गई सांस

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का सरयू घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।


जानकारी के अनुसार दुगनाकुरी तहसील के ग्राम होराली निवासी 45 वर्षीय हरीश बिष्ट पुत्र हयात सिंह बिष्ट अपने 21 वर्षीय पुत्र सचिन बिष्ट और प्रशांत बिष्ट के साथ जिला अस्पताल पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर हरीश बिष्ट खड़े थे, जबकि उनका बेटा पर्ची कटवाने काउंटर पर गया हुआ था। इसी दौरान हरीश बिष्ट अचानक चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़े। गिरते ही उनके नाक और मुंह से खून बहने लगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


मौके पर मौजूद वार्ड बॉय और चिकित्सकों ने तुरंत उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। कुछ देर बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


परिजनों के मुताबिक हरीश बिष्ट पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित थे और इलाज के लिए जिला अस्पताल आए थे। चिकित्सकों की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अचानक इंटरनल ब्लीडिंग होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119