कीर्तन में खूनी बवाल : युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला, हालत गंभीर
रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के अंतर्गत जगतपुरा में कीर्तन कार्यक्रम के दौरान एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने एक राय होकर युवक को धारदार हथियारों और बेल्टों से बुरी तरह पीट दिया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
जगतपुरा निवासी शिवम यादव पुत्र शिव मंगल यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 26 मार्च 2026 की रात करीब 10:40 बजे स्थानीय काली मंदिर में कीर्तन चल रहा था। इस दौरान उसका मौसेरा भाई सचिन यादव भी वहां गया हुआ था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद डुगलू, शोभूज, जग्गी और उनके अन्य साथियों ने सचिन के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
जब सचिन ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर धारदार हथियारों, कड़ों और बेल्टों से हमला कर दिया। हमले में सचिन के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उसकी जान बचाई, अन्यथा आरोपी उसे जान से मार देते।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सचिन को दोबारा दिखने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल सचिन को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
ट्रांजिट कैंप पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता