मोबाइल न दिलाने पर युवक का गुस्सा फूटा -घर के पास बने लुट्टे में लगाई आग

खबर शेयर करें 👉

दन्या/अल्मोड़ा। जिले के दन्या थाना क्षेत्र के अंतर्गत गल्ला गैराड़ गांव में मोबाइल को लेकर एक युवक ने गुस्से में आकर घर के पास बने लुट्टे में आग लगा दी। घटना से गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


जानकारी के अनुसार तल्ला गैराड़ का एक युवक कुछ समय पहले मुंबई से अपने गांव लौटा था। रविवार को उसने परिजनों से नया मोबाइल फोन दिलाने की जिद की, लेकिन परिजनों ने इससे साफ इनकार कर दिया। इस बात से नाराज होकर युवक ने घर के पास बने लुट्टे में आग लगा दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


आग लगते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


दन्या चौकी प्रभारी कमित जोशी ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119