खटीमा में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर से गिरकर हैरो की चपेट में आया सात वर्षीय बालक -इलाज के दौरान मौत

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर से गिरकर वह हैरो की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


जानकारी के अनुसार ग्राम कंजाबाग पटिया निवासी नरेंद्र सिंह खोलिया का सात वर्षीय पुत्र विहान शनिवार शाम खेत में जुताई के दौरान ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान वह अचानक ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और पीछे चल रहे हैरो की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


परिजनों ने तुरंत उसे उप जिला चिकित्सालय खटीमा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन विहान को हायर सेंटर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में रुद्रपुर के पास उसकी मौत हो गई।


इसके बाद परिजन बालक का शव घर ले आए। रविवार को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119