दो दिन से लापता दिव्यांग युवक का चीनी मिल के पास मिला शव -मौत की वजह स्पष्ट नहीं
रुद्रपुर । दो दिन से लापता बिंदुखत्ता निवासी 35 वर्षीय दिव्यांग युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार को उसका शव चीनी मिल के पास पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान प्रकाश चंद्र आर्य पुत्र ठाकुर राम, निवासी बिंदुखत्ता, नैनीताल के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि प्रकाश काफी समय से बीमार चल रहा था और दो दिन पहले घर से निकल गया था। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि युवक नशे का आदी भी था। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का पता चल सकेगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UK-नैनीताल में गुंडा एक्ट के तहत चार लोग जिला बदर, 94 पर हुई कार्रवाई
UK-युवतियों की फोटो वायरल करने के आरोप में कॉस्मेटिक दुकान सील
UK-खुर्पाताल में 40 वर्षीय व्यक्ति ने कीटनाशक का सेवन किया, हालत गंभीर