बैक करते समय बोलेरो खाई में गिरी, चालक की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। कपकोट तहसील के लीती गांव में रविवार सुबह बैक करते समय बोलेरो जीप खाई में गिर गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दहेज में कार नहीं मिली तो विवाहिता से मारपीट -देवर से संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप


मिली जानकारी के अनुसार, लीती गांव निवासी 27 वर्षीय डिगर सिंह पुत्र लाल सिंह अपनी बोलेरो को बैक कर रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में डिगर सिंह को गंभीर चोटें आईं। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की थी, तभी उनकी मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चमोली में अस्पताल से बिना बताए निकली गर्भवती ने पैदल मार्ग पर दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा सुरक्षित


कोतवाल अनिल उपाध्याय ने बताया कि हादसे के समय वाहन में चालक अकेला था। मृतक अविवाहित था और परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119