घास काटते समय खाई में गिरी महिला, मौत से गांव में मातम

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। कपकोट क्षेत्र के कनलगढ़ घाटी स्थित ग्राम कन्यालीकोट में रविवार को घास काटते समय एक महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई। हादसे में 48 वर्षीय परुली देवी पत्नी भूपेंद्र राम गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। परिजन आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


बताया जा रहा है कि परुली देवी जंगल में घास काट रही थीं, इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरी खाई में जा गिरीं। सिर और शरीर पर गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने मृतका के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119