उत्तराखंड…श्रावणी मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो खाई में गिरी -चालक समेत छह घायल

खबर शेयर करें 👉

जागेश्वर। श्रावणी मेले के दौरान जागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो सोमवार को जाख गांव के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  जागेश्वर धाम के कोटुली गांव में बुनियादी सुविधाएं बदहाल -महामंडलेश्वर ने डीएम से लगाई गुहार

जानकारी के अनुसार चमुवा गांव निवासी श्रद्धालु श्रावणी मेले के अवसर पर भगवान शिव के दर्शन के लिए जागेश्वर धाम पहुंचे थे। दर्शन-पूजन के बाद लौटते समय जागेश्वर से करीब एक किलोमीटर दूर जाख गांव के समीप उनकी बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 50 बीघा में अवैध प्लॉटिंग -एमडीडीए ने किया सील

सूचना मिलते ही पुलिस टीम और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के माध्यम से निकटवर्ती अस्पताल भेजा गया।

हादसे में बोलेरो चालक सचिन के अलावा अंकित, बिपिन, शिब्बा और दो अन्य श्रद्धालु घायल हुए हैं। सभी का अस्पताल में उपचार जारी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-लालकुआं बाईपास और हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग के फोरलेन की राह साफ -जल्द शुरू होगा भूमि अधिग्रहण

पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से हादसा होने की बात सामने आई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119