खबर अपडेट उत्तराखंड… जागेश्वर श्रावणी मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो 50 मीटर गहरी खाई में गिरी, सात घायल, बड़ा हादसा टला

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। श्रावणी मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो सोमवार को नैनी रोड पर जाख लीसा डिपो के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार सात लोग घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस और निजी वाहनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी भेजा गया। अस्पताल में सभी घायलों का उपचार चल रहा है। इनमें कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : मोतीनगर में गलत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

घायलों में वाहन चालक सचिन बोरा (26) पुत्र राजन सिंह निवासी चमुवा, काजल कार्की (20) पुत्री जगत सिंह, शिवम कार्की (20) पुत्र केसर सिंह, विपिन सिंह (20) पुत्र रमेश सिंह, सोनू सिंह (18) पुत्र राजन सिंह, अजय सिंह (18) पुत्र आनंद सिंह निवासी पबगाड़ तथा अंकित कार्की (18) पुत्र पूरन सिंह निवासी चमुवा शामिल हैं। सोनू सिंह प्राथमिक उपचार से पहले ही मौके से अपने घर चला गया, जबकि अजय सिंह के सिर में खुली चोट आई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-खटीमा में कच्ची शराब के खिलाफ छापा -दो भट्टियां ध्वस्त, 95 लीटर शराब बरामद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी घायल चमुवा गांव से श्रावणी मेला देखने जागेश्वर धाम आए थे और वापस लौटते समय यह हादसा हुआ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका -चंपावत के युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। यदि किसी घायल की हालत या उपचार को लेकर नई जानकारी सामने आती है तो खबर को अपडेट किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119