खाई में समाई बोलेरो: जैंती के पास दर्दनाक हादसा -एक की मौत, चालक गंभीर

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा/उत्तराखंड। जैंती चौकी क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बोलेरो वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मल्ला तोक बिनोला जलना निवासी देवराम के पुत्र कमलेश के विवाह के बाद घर में आयोजित कार्यक्रम के लिए दो लोग बोलेरो वाहन से जैंती बाजार सामान लेने गए थे। लौटते समय खाड़ी रोड के पास अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन मुख्य सड़क से करीब 250–300 मीटर नीचे खाई में गिर गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


हादसा शाम करीब 5:50 बजे का बताया जा रहा है। दुर्घटना में देवेंद्र कुमार (35) पुत्र रामलाल निवासी ग्राम रिची बिललेख, रानीखेत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक प्रदीप कुमार (42) पुत्र फूलचंद निवासी बजवालपुर, हल्द्वानी गंभीर रूप से घायल हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए जैंती अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119