‘शरारत’ पर झूम उठा ग्राफिक एरा -जैस्मीन सैंडलस ने ग्राफेस्ट में बांधा समां
हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित महोत्सव ‘ग्राफेस्ट’ सोमवार शाम संगीत और उत्साह के रंग में डूब गया। मशहूर गायिका जैस्मीन सैंडलस ने अपनी दमदार आवाज और बेबाक अंदाज से हजारों छात्र-छात्राओं को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत DJ Jerry के हाई-वोल्टेज बीट्स के साथ हुई। उनके मिक्स ट्रैक्स ने माहौल को पहले ही ऊर्जावान बना दिया, जिस पर युवा जमकर थिरके।
जैसे ही जैस्मीन सैंडलस मंच पर पहुंचीं, पूरा परिसर तालियों और नारों से गूंज उठा। उन्होंने ‘सिप-सिप’, ‘शरारत’ और ‘मैं और तू’ जैसे अपने हिट गानों की शानदार प्रस्तुति दी। इसके साथ ही लोक गीतों के फ्यूजन ने दर्शकों को खासा रोमांचित किया। उनके संवादात्मक अंदाज और स्टेज प्रेजेंस ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।
इस दौरान ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला और वाइस चेयरपर्सन डॉ राखी घनशाला भी मौजूद रहे।
पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं। संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, ऐसे आयोजनों का उद्देश्य छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक मंच उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम के अंत तक छात्रों का उत्साह चरम पर रहा और ‘ग्राफेस्ट’ की यह शाम हल्द्वानी के शैक्षणिक आयोजनों में एक यादगार पल बनकर दर्ज हो गई।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग
UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद