उत्तराखंड : आश्चर्यजनक! श्मशान में शादी? अल्मोड़ा के मर्चूला में अंत्येष्टि स्थल पर फेरे -वायरल वीडियो से मचा बवाल

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। उत्तराखंड को डेस्टिनेशन वेडिंग हब के रूप में विकसित करने की चर्चाओं के बीच मर्चूला से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रामगंगा और बदनगढ़ नदी के संगम पर स्थित श्मशान घाट—जहां आमतौर पर अंतिम संस्कार किए जाते हैं—को विवाह समारोह के लिए इस्तेमाल किया गया।


बताया जा रहा है कि इसी अंत्येष्टि स्थल पर पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी की रस्में निभाई गईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। स्थानीय नागरिकों ने इसे परंपराओं और सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात


लोगों का सवाल है कि क्या डेस्टिनेशन वेडिंग के नाम पर अब पवित्र और संवेदनशील स्थलों की गरिमा भी भुला दी जाएगी? सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी इसे स्थानीय संस्कृति के विपरीत करार देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


मामले के तूल पकड़ने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। तहसीलदार आबिद अली ने स्पष्ट किया कि किसी भी सार्वजनिक स्थल पर आयोजन के लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य है, खासकर श्मशान घाट जैसे संवेदनशील स्थान पर।


वहीं, संबंधित रिजॉर्ट के प्रबंधक राकेश शर्मा का कहना है कि आयोजनकर्ताओं को जानकारी दी गई थी, इसके बावजूद उन्होंने उसी स्थान को चुना। प्रशासन ने बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर नाराजगी जताते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


पर्यटन के लिहाज से तेजी से उभर रहे मर्चूला में इस घटना ने न सिर्फ स्थानीय लोगों बल्कि प्रशासन को भी हैरान कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि नियमों के उल्लंघन पर संबंधित लोगों के खिलाफ चालान समेत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119