द्वाराहाट में बोलोरो दुर्घटनाग्रस्त, चार लोग घायल
अल्मोड़ा। रविवार देर शाम द्वाराहाट से दो किमी दूर सुरईखेत मोटर मार्ग पर एक प्राइवेट बोलोरो वाहन खाई में गिर गया, जिसमें चार लोग घायल हो गये। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी अवनीश कुमार के नेतृत्व में तत्काल मौके पर पहुची पुलिस टीम ने घायलों को सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट पहुंचाया। घायलों में प्रभात रघुवंशी पुत्र सुबोध कुमार 32 वर्ष राजस्थान, हेमन्त कुमार 34 वर्ष, अशोक कुमार 26 वर्ष, हल्द्वानी व कैलाश मठपाल धरमगांव 42 वर्ष सभी हाल पूजाखेत निवासी शामिल हैं।
प्रभात रघुवंशी एचीवर स्कूल पूजाखेत के प्रबन्धक हैं, जो कि गाड़ी में फंस गये थे, जिन्हें पुलिस व राहगीरों ने निकाला। चिकित्सकों ने बताया कि सभी खतरे से बाहर हैं। इसमें प्रभात रघुवंशी को रानीखेत रिफर कर दिया है। सूचना के बाद तहसीलदार तितिक्षा जोशी ने सीएचसी द्वाराहाट पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न