uttarakhand-गौलापार में खूनी विवाद: फावड़े के हत्थे से सिर पर वार, पत्नी की मौत—पति पर हत्या का मुकदमा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गौलापार के देवला तल्ला पजाया क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान महिला के सिर पर फावड़े के हत्थे से किए गए हमले के बाद उसकी मौत हो गई। मामले में काठगोदाम पुलिस ने मृतका की बहन की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान नीलम रावत (45) के रूप में हुई है। उसने शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार देवला तल्ला पजाया निवासी महेंद्र सिंह रावत (56) किसान है। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। गुरुवार दोपहर भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर नीलम ने कथित तौर पर घर में रखी तलवार उठा ली।

इसी दौरान महेंद्र ने सामने रखे फावड़े के हत्थे से नीलम के सिर पर वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से नीलम मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ी। घटना के बाद महेंद्र ने स्वयं पुलिस को सूचना दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नीलम को सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उसे हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

महिला की मौत के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। एसएचओ जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस घटना के पीछे हुए विवाद और उससे जुड़ी अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119