ब्रेकिंग…13 दिन संपर्क क्रांति व 39 दिन बाघ एक्सप्रेस रहेगी निरस्त
हल्द्वानी। आने वाले तीन महीनों में काठगोदाम स्टेशन से चलने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 39 दिन व बाघ एक्सप्रेस 13 दिन निरस्त रहेगी। रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में रेल प्रबंधन ने ट्रेनें निरस्त करने के पीछे की वजह इन दिनों आने वाला कोहरा बताया है। पूरी तरह से पैक रहने वाली इन गाड़ियों के निरस्त होने के चलते हजारों यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। काठगोदाम व पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस हमेशा पैक चलती है। इसमें पहाड़ के जिलों समेत नैनीताल, यूएसनगर, रामपुर, मुरादाबाद जिलों के हजारों यात्री रोज यात्रा करते हैं। सुबह काठगोदाम से चलने वाली यह ट्रेन शाम को पुरानी दिल्ली पहुंचा देती है। जिसके चलते इस ट्रेन की व्यापारियों में भी काफी डिमांड है। इस ट्रेन को रेलवे दिसंबर में 14 दिन, जनवरी -13 दिन, फरवरी 12 दिन निरस्त करने की घोषणा की है। इसके अलावा करीब चार राज्यों से गुजरने वाली बाघ एक्सप्रेस को भी कोहरे के चलते दिसंबर में 4 दिन, जनवरी में 5 दिन व फरवरी में 4 दिन निरस्त रखा जाएगा।
रेलवे के दावों पर उठे सवाल:
बीते दिनों रेलवे ने 20 नवंबर को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कोहरे से निपटने के इंतजाम को लेकर कई दावे किए थे। अब रेलवे कोहरे का हवाला देते हुए ट्रेन निरस्त कर रहा है। देव भूमि व्यापार मंडल उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली कहते हैं कि रेलवे को कैसे मालूम कि किन किन दिनों में कोहरा आने वाला है। वो कहते हैं कि संपर्क क्रांति के निरस्त करने से व्यापारी के साथ-साथ आमजन, टूरिस्ट दोनों ही परेशान होंगे। देव भूमि व्यापार मंडल हल्द्वानी के नगर संगठन मंत्री पंकज गुप्ता कहते हैं कि बीते दिनों रेलवे ने दावा किया था कि कोहरे से निपटने कि लिए सभी ट्रेनों के इंजन में फॉग सेफ डिवाइस लगाने व कोहरे में ट्रेन की स्पीड भी निर्धारित कर दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-रामनगर के रिसॉर्ट में युवती से दुष्कर्म का आरोप -कंपनी के दो कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन -सफाई सुधारने और मरीजों से शालीन व्यवहार के निर्देश
सांसद अजय भट्ट ने मोहान से चौखुटिया मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग-109 बनाने की उठाई मांग