एनसीसी डे पर एमबीपीजी कॉलेज में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
हल्द्वानी। एनसीसी डे के अवसर पर एमबीपीजी कालेज में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम 24 यूके गल्र्स बटालियन के कमांडिंग आफिसर कर्नल मनोज कुमार कांडपाल का कालेज की एएनओ डॉ. ज्योति टम्टा ने स्वागत किया। कर्नल मनोज कांडपाल ने कैडेट्स को एनसीसी के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार एनसीसी के माध्यम से देश की सेवा कर सकते हैं। उन्होंने कैडेट्स को एनडीए, एसएसबी व सेना में भर्ती के विषय में भी जानकारी दी।




इस बीच कैडेट्स ने कालेज परिसर में पौधरोपण भी किया। साथ ही कालेज में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान सीनियर अंडर आफिसर योगिता पांडे, अंडर आफिसर सौम्यता तिवारी, पूजा दानू, रोशनी जोशी, कोमल सम्भल, आरती, प्रिया, मीना रावत, अदिति कार्की, मनीषा सुयाल, ज्योति वाल्दिया, भावना दानू, पूजा गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-रामनगर के रिसॉर्ट में युवती से दुष्कर्म का आरोप -कंपनी के दो कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन -सफाई सुधारने और मरीजों से शालीन व्यवहार के निर्देश
सांसद अजय भट्ट ने मोहान से चौखुटिया मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग-109 बनाने की उठाई मांग