ब्रेकिंग-अब छात्रों की प्रगति पर ऑनलाइन नजर रखेगा शिक्षा विभाग, एजुकेशन पोर्टल पर नया सॉफ्टवेयर शुरू
देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग अब प्रत्येक छात्र की मासिक प्रगति ऑनलाइन नजर रखेगा। इसके लिए एजुकेशन पोर्टल पर नया सॉफ्टवेयर शुरू कर दिया गया है। इसी के साथ प्रत्येक छात्र का पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बुधवार को नए सॉफ्टवेयर का शुभारंभ किया। तिवारी ने बताया कि यह सॉफ्टवेर प्रत्येक छात्र की अकादमिक उपलब्धि को ट्रैक करेगा। इसी आधार पर शिक्षकों और विभागीय अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। इससे छात्र – छात्राओं की वास्तविक संख्या का भी प्रत्येक माह पता चल सकेगा। नए सॉफ्टवेयर के बाद शिक्षकों को मासिक परीक्षा संबंधी प्रपत्रों को भरने से भी छुटकारा मिलेगा। इस सॉफ्टवेर में एक बार छात्र का विवरण भरने के बाद सत्र के अन्य महीनों में केवल अंकों की प्रविष्टि ही करनी होगी।
मासिक परीक्षा प्रभारी डॉ अंकित जोशी ने बताया कि अब विद्यालयी शिक्षा के प्रत्येक छात्र को एजुकेशन पोर्टल पर रजिस्टर करना अनिवार्य हो जाएगा। यह सॉफ्टवेर मासिक परीक्षा के आधार पर राज्य की शिक्षा व्यवस्था का विश्लेषण कर विभिन्न प्रकार की रिपोर्ट जारी करेगा। इस मौके पर एनआईसी, सॉफ्टवेर डेवलपर रवि प्रभाकर, पोर्टल प्रभारी मुकेश बहुगुणा, एमआईएस अधिकारी चंद्र मोहन शर्मा उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



uttarakhand-बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन ने खाया जहरीला पदार्थ -दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता
UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी