हल्द्वानी…दो बच्चों की मां ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण व मारपीट का लगाया आरोप

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। थाना मुखानी  में एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण व मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरु कर दी है। मुखानी थाने में पीड़ित महिला द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर मैं कहा है कि वर्ष 2019 में उसके पति की मौत हो गयी थी। उसने बताया कि कुछ साल पूर्व उसकी मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से मूलरूप से गंगोलीगाट़, ओखलकांडा निवासी हर्षित नगरकोटी पुत्र नारायण सिंह नगरकोटी से हुई। नवम्बर 2020 में वह फतेहपुर स्थित रिश्तेदारी में विवाह समारोह में शामिल होने आई तो हर्षित उसे परिजनों से मिलाने की बात कहकर कुसुमखेड़ा स्थित अपने कमरे में ले गया। जहां हर्षित ने जबरन उससे शारीरिक संबंध स्थापित कर लिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  सांसद अजय भट्ट ने दी रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उससे शादी का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी ने उसे कुसुमखेड़ा में एक कमरा दिलाकर उसके साथ रहने लगा। साथ ही यह कहा कि वह उसके दोनों बच्चों को भी अपना लेगा। शादी का झांसा देकर वह लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस बीच शादी की बात को वह टालता रहा। आरोप है कि शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं पुलिस में शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119