ब्रेकिंग…वारदात को अंजाम देने की फिराक में था आरोपी, अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। देर रात बनभूलपुरा क्षेत्र में अपराधिक घटना की फिराक में घूम रहे एक व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है।
गुरुवार को नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम रात्रि गश्त कर रहे थे, इस दौरान पुलिस ने देर रात्रि संदिग्ध रूप से घूमते हुए एक व्यक्ति जुनेद पुत्र वाहिद अली निवासी लाइन नंबर 18 टंकी वाली गली आजाद नगर थाना बनभूलपुरा को संदिग्धता के आधार पर तलाशी ली, तो उसके कब्जे से अवैध चाकू बरामद हुआ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...ननदोई पर कमरे में घुसकर दुष्कर्म का आरोप -ससुरालियों पर मारपीट का मुकदमा

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर थाना वनभूलपुरा में उसके खिलाफ धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कियाहै। जिसे न्यायालय मे पेश किया गया। पूछताछ में पता चला कि आपराधिक प्रवृत्ति का उपरोक्त व्यक्ति बनभूलपुरा क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था, जिसे गस्ती पुलिस दल ने समय रहते पकड़ लिया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119