ससुराल में हैवानियत! देवर पर दुष्कर्म का आरोप -सास-ससुर व नंद पर दबाव और धमकी देने का मामला दर्ज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। काशीपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता ने अपने देवर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर डीआईजी के आदेश से पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता थाना छजलैट, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) की निवासी है। उसने बताया कि उसकी शादी करीब छह माह पूर्व काशीपुर निवासी युवक से हुई थी। पति ऋषिकेश में काम करता है, जबकि वह ससुराल में सास-ससुर और देवर के साथ रह रही थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा भीमताल में ‘नवरंग–शक्ति उत्सव 2026’ का शुभारंभ -कुमाऊंनी संस्कृति के रंगों से सजा परिसर


आरोप है कि बीते 22 नवंबर की सुबह करीब छह बजे देवर उसे जबरन कमरे में खींचकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान सास-ससुर और नंद ने भी देवर का साथ देते हुए उस पर संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चमोली में अस्पताल से बिना बताए निकली गर्भवती ने पैदल मार्ग पर दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा सुरक्षित


पुलिस ने डीआईजी रिद्धिम अग्रवाल के निर्देश पर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119