चार दिन तक कमरे में पड़ा रहा शव, चूहे कुतरते रहे—बदबू फैलने पर खुला राज

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मजदूर की मौत के बाद उसका शव चार दिनों तक कमरे में पड़ा रहा और इस दौरान चूहे शव को कुतरते रहे। मामले का खुलासा तब हुआ, जब इलाके में असहनीय बदबू फैलने लगी।


जानकारी के अनुसार मूल रूप से मानपुर बहेड़ी निवासी 60 वर्षीय रमेश चंद्र बनभूलपुरा क्षेत्र के शनि बाजार रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित एक मंजिला मकान में अकेले रहते थे और मजदूरी कर जीवन यापन करते थे। वह अविवाहित थे और पिछले कुछ दिनों से उन्हें किसी ने नहीं देखा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


शुक्रवार को कमरे से तेज बदबू आने पर आसपास के लोग सतर्क हुए। लोगों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


पुलिस के अनुसार रमेश चंद्र रजाई ओढ़े मृत अवस्था में पड़े थे। रजाई हटाते ही शव के पास चूहे नजर आए। आशंका जताई जा रही है कि शव को पिछले चार दिनों से चूहे कुतर रहे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


बनभूलपुरा कोतवाल डीएस फर्त्याल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला स्वाभाविक मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119