हरिद्वार में घूसखोरी का बड़ा खुलासा: जिला पूर्ति अधिकारी और सहायक 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने हरिद्वार में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य और उनके सहायक गौरव शर्मा को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई ज्वालापुर तहसील परिसर स्थित जिला पूर्ति कार्यालय में की गई, जिससे पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।


जानकारी के अनुसार, जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा एक राशन डीलर से कार्य के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग से की, जिसके बाद टीम ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया। शुक्रवार को जैसे ही तयशुदा रकम आरोपियों को सौंपी गई, विजिलेंस टीम ने तत्काल दोनों को दबोच लिया और रिश्वत की राशि मौके से बरामद कर ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


कार्रवाई के बाद देर शाम तक जिला पूर्ति कार्यालय में पूछताछ का दौर चलता रहा। एहतियातन कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों को विजिलेंस टीम अपने साथ देहरादून ले जा सकती है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


गौरतलब है कि इससे पहले भी हरिद्वार जिले में विजिलेंस टीम ने बहादराबाद के खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौर और उनके सहायक को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस अभियान तेज किया गया है, जिसके तहत लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119