सीमा पर पाकिस्तान को बीएसएफ का करारा जवाब, घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, एक मार गिराया
जम्मू। पाकिस्तान की ओर से लगातार बढ़ रही हिमाकत के बीच सीमा सुरक्षा बल ने एक बार फिर मुंहतोड़ जवाब दिया है। शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात जम्मू सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए बीएसएफ के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया।
बीएसएफ के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार देर रात जम्मू सीमा क्षेत्र में जवानों को कुछ संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। जब सतर्क जवानों ने ध्यान दिया तो पाया कि एक व्यक्ति भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था।
जवानों ने उसे रुकने और सरेंडर करने की चेतावनी दी, लेकिन वह लगातार आगे बढ़ता रहा। हालात को भांपते हुए जवानों ने कार्रवाई की और उसे मौके पर ही ढेर कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के संबंध में पाकिस्तान रेंजर्स को कड़ा विरोध पत्र सौंपा गया है। फिलहाल घुसपैठिए की पहचान और उसके मंसूबों का पता लगाया जा रहा है। बीएसएफ की कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं और किसी भी घुसपैठ की कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न