लखनऊ से हरिद्वार घूमने आए पति-पत्नी, पति लापता, 24 घंटे बाद बस अड्डे के पास से बरामद

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। लखनऊ से हरिद्वार घूमने आए दंपति आपस में बिछुड़ गए। पति हरकी पैड़ी से लापता हो गया। 24 घंटे बाद पुलिस ने लापता पति को बस अड्डे के पास से बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि पति की मानसिक हालत ठीक नहीं है, इस कारण वह बिना बताए हरकी पैड़ी से लापता हो गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे

इंस्पेक्टर रितेश शाह के मुताबिक शास्त्री नगर विकोना पार्क आशीर्वाद अपाटमेंट 203 लखनऊ निवासी दीपिका अग्रवाल और संदीप अग्रवाल दोनों हरिद्वार घूमने आए थे। शुक्रवार को हरकी पैड़ी क्षेत्र से पति संदीप अग्रवाल लापता हो गए। पत्नी ने गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने हरिद्वार, लक्सर, रेलवे स्टेशन बस स्टेशन आदि के सीसीटीवी कैमरे चेक कर गुमशुदा को 24 घंटे के भीतर रोडवेज बस अड्डे से सकुशल बरामद कर लिया और सकुशल परिजनों के सपुर्द किया गया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119