ड्रोन तकनीक में दक्ष बने कैडेट्स, GEHU हल्द्वानी में 10 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। ग्राफ़िक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में एनसीसी कैडेट्स के लिए आयोजित 10 दिवसीय ‘ड्रोन कैप्सूल प्रशिक्षण सत्र’ का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में जीईएचयू हल्द्वानी, जीआईसी मोतीनगर और एमबीजीपीजी कॉलेज के एयर विंग कैडेट्स के साथ-साथ 78 यूके बटालियन एनसीसी के आर्मी विंग कैडेट्स ने सक्रिय भागीदारी की।


समापन समारोह में कैडेट्स द्वारा प्रशिक्षण के दौरान अर्जित तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया गया। कैडेट्स ने ड्रोन के विभिन्न मॉडलों और नवाचार आधारित स्टैटिक प्रोजेक्ट्स को प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा


प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को ड्रोन तकनीक के आधुनिक पहलुओं की गहन जानकारी दी गई। सिमुलेशन अभ्यास के जरिए उड़ान संचालन की बारीकियां सिखाई गईं, जबकि प्रायोगिक सत्रों में कैडेट्स ने ड्रोन के पुर्जों को स्वयं असेंबल कर उसके तकनीकी ढांचे को समझा। साथ ही, भविष्य में ड्रोन के उपयोग और नवाचारों पर आधारित प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी प्रभावशाली बनाया।


पूरे प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स का विभिन्न तकनीकी और व्यावहारिक मानकों पर निरंतर मूल्यांकन भी किया गया। समारोह में कैंपस निदेशक डॉ. एम.सी. लोहानी ने कैडेट्स के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण सत्र छात्रों को भविष्य की तकनीकों के लिए तैयार करने में मील का पत्थर साबित होते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित


ग्रुप कैप्टन विवेक रावत (CO, 1 UK Air Sqn NCC) ने कहा कि आधुनिक युग में ड्रोन तकनीक की अहम भूमिका है और कैडेट्स द्वारा प्रदर्शित कौशल अत्यंत सराहनीय है।


वहीं, कर्नल पुनीत लेहल (CO, 78 UK BN NCC) ने इसे आर्मी और एयर विंग के संयुक्त प्रयास का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए कहा कि इससे कैडेट्स में टीम वर्क और तकनीकी दक्षता का विकास हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति


डॉ. कामिका चौधरी (CTO, MBGPG) ने भी कैडेट्स के नवाचार की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। यह प्रशिक्षण सत्र कैडेट्स को ड्रोन तकनीक और इसके भविष्य के अनुप्रयोगों के प्रति व्यापक एवं उन्नत समझ प्रदान करने में सफल रहा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119