ब्रेक फेल होते ही खाई में समाया ट्रक -60 मीटर नीचे गिरा—दो घायल

खबर शेयर करें 👉

सल्ट (अल्मोड़ा)। थाना सल्ट क्षेत्र के चिमटा खाल बेंड के पास गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 50–60 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक और परिचालक घायल हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


पुलिस के अनुसार, ट्रक (UP 71T 3441) चांदपुर से चुना लेकर मार्चुला स्थित सड़क प्लांट की ओर जा रहा था। चढ़ाई और तीखे मोड़ पर अचानक ब्रेक सही से न लग पाने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और सीधे खाई में जा गिरा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया। दुर्घटना में चालक दानिश (36) पुत्र मंजूर निवासी नेहटोर, बिजनौर और परिचालक अकरम पुत्र रफीक निवासी नेहटोर, बिजनौर घायल हो गए।


पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल निजी वाहन की मदद से रामनगर अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार दोनों की हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119