लालकुआं में अवैध तमंचे के साथ युवक दबोचा -पुलिस की सख्त चेकिंग में बड़ी कार्रवाई
नैनीताल। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत लालकुआं पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गांधीनगर वार्ड नंबर 2 स्थित पानी की टंकी के पास एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुदित शर्मा (19) पुत्र सोनू शर्मा, निवासी अंबेडकर नगर वार्ड नंबर 1, लालकुआं के रूप में हुई है।
पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर कोतवाली लालकुआं में एफआईआर नंबर 50/26 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शंकर नयाल, कांस्टेबल कमल विष्ट और कांस्टेबल दिलीप कुमार शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत
मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि