कोसी बैराज में गिरी कार, चालक गंभीर घायल

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रामनगर। विगत दिवस कोसी बैराज क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे में कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।


जानकारी के अनुसार बालाजी मंदिर की ओर से एक स्विफ्ट कार कोसी बैराज की तरफ आ रही थी। इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। कार सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी और कई पलटियां खा गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस व स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद नहर में गिरी कार से चालक को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल चालक को उपचार के लिए रामनगर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में चालक द्वारा शराब के सेवन की पुष्टि हुई है। घटना की सूचना पर सीओ सुमित पांडे और कोतवाल सुशील कुमार पुलिस बल व दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि घायल की पहचान रामनगर की जसपुरिया लाइन निवासी 38 वर्षीय ईशांत अग्रवाल पुत्र रामावतार के रूप में हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


उन्होंने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119