गहरी खाई में गिरी कार, चार घायल
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। रविवार को द्वाराहाट चौखुटिया रोड में लगभग 200 मीटर आगे पार्किंग स्थल के निकट से एक स्विफ्ट डिजायर संख्या यूके04टीबी-2257 गहरी खाई में गिर गई। जिसमें चार लोग घायल होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार सलना द्वाराहाट से नौघर बैरती को जा रही यह कार दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
वाहन में सवार देवकी देवी उम्र 65 वर्ष निवासी नौघर बैरती, चौखुटिया संध्या पत्नी ललित उम्र 22 वर्ष निवासी सलना द्वाराहाट, मयंक पुत्र खीम चन्द्र उम्र 19 वर्ष निवासी सलना व कोमल पुत्री राजेन्द्र राम उम्र 11 वर्ष निवासी सलना एवं शिवांश पुत्र ललित 4 माह घायल हो गए। जिसमें गंभीर घायलों देवकी देवी, संध्या व कोमल को रानीखेत चिकित्सालय को रिफर किया गया है। डा. ब्योम वर्मा ने बताया कि सभी दुर्घटना में घालय हुए मरीजों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। सभी घायल वर्तमान में खतरे से बाहर हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…15 साल नौकरी, फिर भी सिर्फ 8 हजार वेतन –मीक फार्मा में श्रमिकों का हंगामा, एचआर हेड पर गंभीर आरोप