स्पीड ब्रेकर पर पलटी कार, युवक की मौत — परिवार के सात सदस्य घायल
लक्सर/रुड़की। शादी समारोह से परिवार के साथ घर लौट रहे एक युवक की कार स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के सात अन्य सदस्य घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार लक्सर कस्बा निवासी संजय वर्मा, जो बाजार में ज्वेलर्स की दुकान करते हैं, विगत देर रात अपने परिवार के साथ रुड़की में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रहे थे। कार में उनकी पत्नी रीटा वर्मा, भाई अजय वर्मा, भाभी सुनीता वर्मा, भतीजा शैलभ वर्मा, उसकी पत्नी और उसके दो बच्चे सवार थे।
बताया गया कि लंढौरा के पास इंडियन पेट्रोल पंप के निकट पहुंचते ही कार स्पीड ब्रेकर पर उछलकर अनियंत्रित हो गई और पलट गई। हादसे में शैलभ वर्मा का सिर कार की छत से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग
UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद