संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत -विषाक्त पदार्थ सेवन की आशंका

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रामनगर। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ने अज्ञात कारणों के चलते विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित


प्राप्त जानकारी के अनुसार गांधीनगर काशीपुर निवासी 27 वर्षीय रानी पत्नी नीटू सिंह ने घर पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल रामनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। कोतवाल रामनगर सुशील कुमार ने बताया कि पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति


मृतका अपने पीछे दो छोटी बेटियों को छोड़ गई है, जबकि उसका पति मजदूरी करता है। घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार कुंदन पूरी भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119