भुजियाघाट के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी – एक की मौत, दो गंभीर घायल
नैनीताल। गुरुवार देर रात काठगोदाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत भुजियाघाट के पास लमजाला क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 25 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही काठगोदाम थाना प्रभारी दीपक बिष्ट पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को रेस्क्यू कर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।
मृतक की पहचान सूरज सिंह (पुत्र तारा सिंह), निवासी बिंदुखत्ता के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, तीनों युवक लालकुआं से काठगोदाम मैगी प्वाइंट पर खाना खाने आए थे और लौटते समय वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न
UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर
Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल