कारपेंटर पर बहन के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप, आरोपी की तलाश शुरू

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती के भाई ने कारपेंटर पर अपनी बहन के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। युवती के भाई की तहरीर पर काठगोदाम पुलिस ने कारपेंटर अयान पुत्र शरीफ अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं


पुलिस को दी तहरीर में युवती के भाई ने बताया कि रविवार को चंबलपुल स्थित फर्नीचर की दुकान का कारीगर अयान उनके घर पर लकड़ी का काम करने पहुंचा था। घर में उस समय उसकी 18 वर्षीय बहन अकेली थी। आरोप है कि अयान ने पहले खिड़की से तांकझांक की। इसके बाद डराते हुए उनकी बहन से इंस्टाग्राम आईडी, मोबाइल नंबर और एक गुलाब का फूल मांगा। इसके बाद छेड़छाड़ करते हुए दोबारा आने की बात कहकर फरार हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

शाम को जब परिजन घर लौटे तो युवती ने पूरी बात बताई। एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 77 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119