खनन निकासी में अनियमितता पर कंप्यूटर ऑपरेटर और वाहन स्वामी के खिलाफ मुकदमा
हल्द्वानी। गौला में खनन निकासी को लेकर वन विभाग ने गुरुवार को एक बड़ी गड़बड़ी पकड़ी है। विभागीय जांच में पता चला कि जिस गाड़ी की रायल्टी कट चुकी है, वो अभी तौलकांटे में पहुंची ही नहीं। यानी बिना वजन कराए ही रायल्टी निकल जा रही है। मामले में गौला रेंज की ओर से वाहन स्वामी और कंप्यूटर आपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
गौला के अलग-अलग गेटों पर सुबह से ही पंजीकृत वाहन निकासी में जुट जाते हैं। नियम के मुताबिक नदी में घुसते ही पहले डंपर या अन्य खनन वाहन का खाली वजन तौला जाता है। इसके बाद नदी से माल भरने पर दोबारा वजन चेक होता है। ताकि पता चल सके गाड़ी में कितना उपखनिज भरा हुआ है। जिसके बाद गेटों में बने कक्षों में तैनात कर्मचारी रायल्टी के पैसे जमा करवाते हैं। लेकिन वन विभाग की जांच में पता चला कि लालकुआं गेट में बगैर नदी के अंदर से गेट पर पहुंचे ही एक वाहन की 100 कुंतल वजन की रायल्टी कट गई। जिसके बाद गौला रेंज में वाहनस्वामी संजय सिंह और वन निगम की ओर से तैनात अस्थायी आपरेटर पंकज के खिलाफ फारेस्ट एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
वन रेंजर गौला चंदन अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान अगर किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका संदिग्ध लगी तो उस पर भी कार्रवाई होगी। मामले में विभाग ने मुकदमा दर्ज कर जांच के साथ ही आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप