फेसबुक पर अश्लील मैसेज भेजकर महिला को किया परेशान -आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर। शहर की एक महिला ने एक व्यक्ति पर फेसबुक के माध्यम से अश्लील, अभद्र और आपत्तिजनक संदेश भेजकर परेशान करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि उसका फेसबुक पर अकाउंट है। इसी दौरान उसे शंभू प्रसाद पंचोली, 31 नाम के फेसबुक अकाउंट से फ्रेंड रिक्वेस्ट प्राप्त हुई, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। आरोप है कि इसके बाद चार जनवरी को उक्त अकाउंट से उसे लगातार अश्लील, अभद्र और आपत्तिजनक संदेश भेजे गए।
महिला ने बताया कि उसने इन संदेशों का कोई जवाब नहीं दिया, तो आरोपी ने एक मोबाइल नंबर साझा करते हुए उस पर कॉल करने के लिए कहा। इतना ही नहीं, आरोपी ने मैसेज के माध्यम से यह भी दावा किया कि उसका एक स्कूल है और वहां की शिक्षिकाओं को लेकर भी अभद्र टिप्पणियां कीं।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी की इस हरकत से वह मानसिक रूप से परेशान और अवसादग्रस्त हो गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग