लिटिल चैम्प कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन -छोटे बच्चों की प्रस्तुति ने जीता सबका दिल
शांतिपुरी। स्कूल शिक्षा, संस्कार और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करते हैं। यह बात लालकुआँ नगरपालिका अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने शांतिपुरी स्थित सत्संग आश्रम के प्रतिष्ठित सेंट लामार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित दो दिवसीय ‘लिटिल चैम्प–4’ कार्यक्रम के समापन अवसर पर कही।

उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा, संस्कार तथा गुरु और माता-पिता की तपस्या से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। साथ ही उन्होंने बच्चों को अपनी मातृभाषा और संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह लोटनी एवं विद्यालय प्रबंधक प्रमोद वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के नन्हे बच्चों परनिता कोरंगा और सौम्या ने किया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में बच्चों ने माँ सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, देशभक्ति गीतों तथा कुमाऊँनी लोक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। विशेष रूप से नर्सरी कक्षा के छोटे बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी अभिभावकों और अतिथियों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक प्रमोद वर्मा ने मुख्य अतिथि, अभिभावकों एवं बच्चों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के अकादमिक निदेशक उमेश बोरा, प्रधानाचार्य बृज मोहन कुनियाल तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल