युवती के अपहरण में जीजा-साला नामजद, मुकदमा दर्ज
हरिद्वार। एक युवती के अपहरण के आरोप में एक युवक और उसके जीजा के खिलाफ कनखल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा।पुलिस को दी गई शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि 18 वर्षीय पुत्री घर से लापता है।
आरोप है कि उसकी पुत्री को निशु चौधरी निवासी जमालपुर कलां और उसका जीजा सचिन कुमार निवासी ग्राम फतेहपुर कलां थाना नागल जिला सहारनपुर बहला फुसलाकर ले गए हैं। संभावित स्थानों पर तलाशने के बाद भी पुत्री का अता पता नहीं चल सका। जगजीतपुर चौकी प्रभारी चरणसिंह चौहान ने बताया कि युवती के अपहरण के आरोप में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

सांसद अजय भट्ट को ब्रह्माकुमारी बहन ने बांधा रक्षासूत्र -सुख-शांति और सद्भाव का दिया संदेश
uttarakhand-रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी की बहनों को बड़ी सौगात -60 की उम्र से रोडवेज में मुफ्त सफर
uttarakhand-देवीधुरा में गूंजा रणबांकुरों का जयघोष –आठ मिनट तक चला विश्व प्रसिद्ध बग्वाल का रोमांचक फल-फूल युद्ध