कांवड़िए की मौत पर हंगामा, कार तोड़ी, चालक को पीटा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। श्यामपुर क्षेत्र में बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार बुलंदशहर के कांवड़िए की मौत होने पर साथियों ने कार चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके साथ ही कार में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस फोर्स ने किसी तरह समझा-बुझाकर कांवड़ियों को शांत कराया। घायल कार चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

कांगड़ी पार्किंग में रविवार देररात बुलंदशहर के नरसेना थाना क्षेत्र के गंगोदड़ी गांव निवासी 29 वर्षीय सचिन पुत्र पप्पू अपने दोस्त दीपांशु और जतिन के साथ यहां कांवड़ लेने आया था। कांगड़ी पार्किंग में पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रही कार से बाइक सवार कांवड़ियों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही कांवड़िए सचिन की मौत हो गई जबकि उसके साथी घायल हो गए।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119