देहरादून में महिला उद्यमी से लाखों की धोखाधड़ी -आरोपी दंपति पर मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। साझेदारी में संचालित लिफ्ट कारोबार में एक महिला उद्यमी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला की फर्म द्वारा ऑर्डर किए गए महंगे लिफ्ट कलपुर्जों को अपनी निजी कंपनी के नाम ट्रांसफर करवा लिया और पूरा पैसा हड़प लिया। विरोध करने पर आरोपी और उसकी पत्नी ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की। एसएसपी के निर्देश पर रायपुर थाना पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, नीलकंठ एंक्लेव, अपर तुनवाला निवासी सोनम जोशी ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। सोनम एमएस इंटरप्राइजेज की प्रोपराइटर हैं और चंद्र मोहन सिंह बड़त्वाल निवासी नकरौंदा के साथ स्काई टच एलिवेटर में सह-निदेशक थीं। व्यवसाय के लिए सोनम ने बैंक से 10 लाख रुपये का लोन लिया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


शिकायत में बताया गया कि अक्तूबर 2024 में सोनम ने हापुड़ की कंपनियों ओकटेन लिफ्ट और सनराइज इंटरप्राइजेज से करीब 7.35 लाख रुपये के लिफ्ट कलपुर्जों का ऑर्डर दिया था। आरोप है कि चंद्र मोहन सिंह ने सप्लायर कंपनियों से मिलीभगत कर यह बिलिंग सोनम की फर्म के बजाय अपनी निजी कंपनी स्काई टच एलिवेटर के नाम करा ली और बाद में उक्त सामान विकासनगर स्थित एक निर्माणाधीन अस्पताल समेत अन्य स्थानों पर लगाकर लाखों रुपये खुद रख लिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय


पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उनकी फर्म का जीएसटी आईडी और पासवर्ड का दुरुपयोग कर 3.16 लाख रुपये का बिल अपनी कंपनी के नाम जारी किया, जिसका भुगतान भी नहीं किया गया। जब सोनम ने अपने पैसे मांगे तो आरोपी ने मुनाफा और ब्याज सहित कुल 13 लाख रुपये अगस्त तक लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में मुकर गया।


तहरीर के अनुसार, जब सोनम अपने पैसे लेने आरोपी के बालावाला स्थित घर पहुंची तो चंद्र मोहन और उसकी पत्नी कुसुम बड़त्वाल ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


इस धोखाधड़ी के चलते केनरा बैंक ने 28 दिसंबर 2025 को पीड़िता की फर्म को एनपीए घोषित कर दिया, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
एसओ रायपुर गिरीश नेगी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी चंद्र मोहन सिंह बड़त्वाल और उनकी पत्नी कुसुम बड़त्वाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119