देहरादून में कैफे के अंदर युवती पर चापड़ से हमला -तीन नामजद आरोपियों पर मुकदमा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। चंद्रबनी चौक स्थित एक कैफे में कॉफी पीने गई युवती पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने युवती के सिर पर चापड़ (धारदार हथियार) से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद पटेलनगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


पटेलनगर थाना प्रभारी ने बताया कि गांधीग्राम निवासी पीयूष जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनकी बहन माही गुरुवार रात करीब आठ बजे अपने दोस्तों के साथ चंद्रबनी चौक स्थित क्रेफ कैफे में कॉफी पीने गई थी। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद आयुष रावत, सूरज राणा और हिमांशु नाम के युवकों ने युवती के साथ बदसलूकी शुरू कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


आरोप है कि युवती द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच एक आरोपी ने पास में रखा चापड़ उठाकर युवती के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


घटना के बाद घायल युवती को तुरंत दून अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर पर 8 से 9 टांके लगाए। पुलिस ने आयुष रावत, सूरज राणा और हिमांशु के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119