कविता रावत के सिर सजा ‘मिस फेयरवेल’ का ताज, भावुक माहौल में दी गई विदाई

खबर शेयर करें 👉

चोरगलिया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चोरगलिया में शैक्षिक सत्र 2025–26 की इंटरमीडिएट छात्राओं को कक्षा 11 की छात्राओं द्वारा भव्य विदाई समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर परिषदीय परीक्षा में सम्मिलित होने जा रही छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।


कार्यक्रम की शुरुआत “परीक्षा एक उत्सव” बैनर के तहत हुई, जिसमें शिक्षिका गीता जोशी और शोभा पंत ने छात्राओं को परीक्षा के दौरान तनावमुक्त रहने और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने छात्राओं को सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड -चमोली में मैक्स टैक्सी पलटी -तीन छात्राएं गंभीर घायल


विदाई समारोह में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कक्षा 12 की छात्राओं गुंजन जोशी, सानिया, ज्योति रुवाली, कविता और सोनिका सहित अन्य छात्राओं ने विद्यालय में बिताए अपने सुनहरे पलों और अनुभवों को साझा किया। इस दौरान कई छात्राएं भावुक हो गईं और शिक्षिकाओं व सहपाठियों के साथ बिताए पलों को याद कर भावनाएं व्यक्त कीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार हुआ पति गिरफ्तार -शराब के नशे में शक ने उजाड़ा परिवार


समारोह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों के आधार पर कविता रावत को ‘मिस फेयरवेल’ और सोनिका मेवाड़ी को ‘मिस ब्यूटीफुल’ का खिताब देकर सम्मानित किया गया।


प्रधानाचार्या तनुजा जोशी ने छात्राओं को परीक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए एक सुमधुर गीत प्रस्तुत किया, जिसने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा 11 की छात्राओं खुशबू बिष्ट और भावना परगाई ने किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


इस अवसर पर मीनाक्षी जोशी, बीना नगारी, ममता सुयाल, मंजुलता, रेखा जोशी, ललिता गौतम, अमिता जोशी सहित विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं और छात्राओं को अपने विचारों व आशीर्वचनों से प्रेरित किया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119