भूमि विवाद में युवती से मारपीट, भाई समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। भूमि विवाद के मामले में एक युवती ने अपने भाई समेत पांच लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार सड़ासड़िया निवासी लक्ष्मी पुत्री रामस्नेही ने मंगलवार को कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह अपनी माता के साथ रहती थी। उसके पांच भाई थे, जिनमें से दो भाइयों का निधन हो चुका है। माता-पिता का भी देहांत हो गया है। पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद खटीमा के उपजिलाधिकारी न्यायालय में विचाराधीन है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


लक्ष्मी का आरोप है कि 19 दिसंबर 2025 को विवादित भूमि पर कब्जा करने की नीयत से उसका भाई कृष्ण मोहन, भाभी एश्वर्या शर्मा तथा सुखदेव सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह, बलजीत सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह और कुलतार सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी जरासु प्रतापपुर ट्रैक्टर व जेसीबी लेकर खेत पर पहुंचे और खेत जोतने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता ने जान का खतरा भी जताया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


प्रतापपुर चौकी इंचार्ज राजेंद्र पंत ने बताया कि पुलिस ने भाई समेत पांचों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119