चोरगलिया मार्ग पर डंपर की टक्कर से युवक की मौत, चचेरा भाई गंभीर

खबर शेयर करें 👉


हल्द्वानी मंडी से घर लौट रहे एक युवक की बुधवार को सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा चोरगलिया-हल्द्वानी सिडकुल मार्ग पर कल्याणपुर के पास हुआ।


जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद के ग्राम मैदना (न्यूरिया) निवासी 23 वर्षीय अमर सिंह पुत्र रामचंद्र अपने 14 वर्षीय चचेरे भाई गौतम सिंह के साथ बाइक से हल्द्वानी मंडी गया था। बुधवार को वापसी के दौरान सिसौना-कल्याणपुर के पास पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की


टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उप जिला अस्पताल, सितारगंज पहुंचाया। चिकित्सकों ने अमर सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि गौतम की हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद


एसआई सुरेंद्र सिंह दानू ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके।


शादी की खुशियां मातम में बदलीं
परिजनों के अनुसार अमर सिंह अविवाहित था और रुद्रपुर सिडकुल स्थित एक कंपनी में कार्यरत था। 23 फरवरी को उसके बड़े भाई राहुल सिंह की शादी होनी है, जिसकी तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही थीं। घर में मेहमान भी आ चुके थे। अमर किसी जरूरी काम से हल्द्वानी गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


अमर की आकस्मिक मौत से शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गई हैं। परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119