हुंडई शोरूम में लाखों का गबन –दो पूर्व सेल्स एक्जीक्यूटिव पर मुकदमा, फर्जी दस्तावेजों से कंपनी को लगाया चूना
हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित हुंडई कार शोरूम में लाखों रुपये के कथित गबन का मामला सामने आया है। शोरूम के दो पूर्व सेल्स एक्जीक्यूटिव पर ग्राहकों से वाहन खरीद, पंजीकरण और अन्य मदों के नाम पर प्राप्त रकम कंपनी के खाते में जमा करने के बजाय हड़पने का आरोप लगा है। आरोप है कि दोनों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर लंबे समय तक कंपनी को गुमराह किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शोरूम के प्रशासनिक प्रबंधक गौरव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी जय कौशिक उर्फ जय गोपाल शर्मा निवासी न्यू मोहनपुरा और अक्षय वालिया निवासी लंढौरा ने कई ग्राहकों से प्राप्त लाखों रुपये कंपनी में जमा नहीं किए।
शिकायत के अनुसार, राजन नामक ग्राहक के करीब 5.99 लाख रुपये के गबन को छिपाने के लिए फर्जी शपथपत्र तैयार किए गए। इसके अलावा मोहम्मद मुस्तफा से 95 हजार रुपये, प्रवेश कुमार से 73 हजार रुपये, फिरोज से 3.20 लाख रुपये तथा उज्ज्वल चौधरी से 1.26 लाख रुपये की वाहन भुगतान एवं पंजीकरण शुल्क की रकम का भी कथित रूप से गबन किया गया।
प्रबंधन ने आरोप लगाया है कि दोनों कर्मचारियों ने जाली बैंक अंतरण और फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेकर धोखाधड़ी को अंजाम दिया। बहादराबाद थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न –मारपीट व धमकी का आरोप, जांच में जुटी पुलिस