उत्तराखंड…जंगली हाथी के हमले में वन गुर्जर की मौत, बेटे और पड़ोसी ने पेड़ पर चढ़कर बचाई जान

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। श्यामपुर रेंज की कांसवाली बीट के वन क्षेत्र में जंगली हाथी के हमले में एक वन गुर्जर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद हाथी काफी देर तक घटनास्थल के आसपास डटा रहा, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा।

जानकारी के अनुसार, दियावाली स्रोत निवासी युसूफ (65 वर्ष) पुत्र कासिम गुरुवार सुबह अपने बेटे और एक पड़ोसी के साथ मोटरसाइकिल से आबादी क्षेत्र की ओर जा रहे थे। घर से कुछ दूरी पर अचानक सामने आए जंगली हाथी ने तीनों पर हमला बोल दिया। हाथी को अपनी ओर दौड़ता देख तीनों जान बचाने के लिए भागे। इस दौरान युसूफ का बेटा और पड़ोसी पास के पेड़ पर चढ़कर सुरक्षित बच निकले, लेकिन युसूफ हाथी की चपेट में आ गए। हाथी ने उन्हें बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा का दबदबा- 12वीं बार निर्विरोध जीते

घटना की सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी श्यामपुर विवेक जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से हाथी को घटनास्थल से दूर जंगल की ओर खदेड़ा गया, जिसके बाद राहत एवं अन्य कार्रवाई शुरू की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल : 12 सितंबर को हाईकोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत -शमनीय मामलों का होगा निस्तारण

ग्राम प्रधान पीली पड़ाव शशि पाल सिंह झंडवाल ने बताया कि मृतक युसूफ का परिवार दियावाली स्रोत, पीली पड़ाव में रहता है और लंबे समय से वन गुर्जर समुदाय के रूप में इस क्षेत्र में निवास कर रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 275 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन रखने के दोषी को 15 साल की सजा

वन क्षेत्राधिकारी विवेक जोशी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसा वन क्षेत्र के भीतर हुआ है। उन्होंने कहा कि मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही लोगों से जंगल के आसपास आवाजाही के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119