उत्तराखंड…बस में पर्स पार, एटीएम से 60 हजार उड़ाए, साइबर सेल जांच में जुटी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। मल्लीताल निवासी एक व्यक्ति का पर्स गुम होने के बाद अज्ञात व्यक्ति ने उनके एटीएम कार्ड का दुरुपयोग कर बैंक खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच साइबर सेल को सौंप दी है।

मल्लीताल स्थित गोपाला सदन निवासी बिशन सिंह बिष्ट ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 28 जुलाई को वह रोडवेज बस से हल्द्वानी से नैनीताल लौट रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर ईमेल के माध्यम से सूचना मिली कि उनके बैंक खाते से एटीएम के जरिए 60 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल : 12 सितंबर को हाईकोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत -शमनीय मामलों का होगा निस्तारण

ईमेल मिलने के बाद जब उन्होंने अपनी जेब की जांच की तो उनका पर्स गायब मिला। पर्स में एटीएम कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। इसके बाद उन्होंने तत्काल कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा का दबदबा- 12वीं बार निर्विरोध जीते

कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि पर्स और दस्तावेजों की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। वहीं, खाते से निकाली गई 60 हजार रुपये की राशि के मामले की जांच के लिए शिकायत साइबर सेल को भेज दी गई है। पुलिस बैंक ट्रांजेक्शन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119